फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले के 15 विद्यालयों में 75 कंप्यूटर लगवाएंगे चौधरी जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले के 15 प्राथमिक विद्यालयों में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह 75 कंप्यूटर लगवाएंगे, जिससे बच्चाें को कंप्यूटर की शिक्षा मिल सके। यह कंप्यूटर विद्यांजलि योजना के तहत शनिवार को दिल्ली में उनके आवास पर कार्यक्रम में दिए गए, जो जल्द ही स्कूलों में लग जाएंगे।
दिल्ली मेें केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के आवास पर शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से विद्यांजलि योजना के तहत कार्यक्रम किया गया। जहां कई स्कूलों के बच्चों के साथ ही सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. अजय कुमार समेत पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। वहां जिले के 15 प्राथमिक विद्यालयों के लिए 75 कंप्यूटर सौंपे। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा पद्धति में काफी सुधार किया है और इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। बागपत के सभी सरकारी स्कूलों में सुविधा बढ़ाई जाएगी और बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में सुविधा बढ़ने से किसानों की अगली पीढ़ी भी शिक्षित हो सकेगी और लोगों का भी सरकारी शिक्षा के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा ने हमेशा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए कार्य किया है और उनकी जयंती पर विद्यालयों को कंप्यूटर देने का कार्य कर काफी खुशी हो रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने पिलाना ब्लॉक के तीन बच्चों को कम्प्यूटर सौंपे और अन्य कंप्यूटर को गाड़ी में रखवाकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रालोद के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, पंचायत चुनाव संयोजक डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, पूर्व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अभयवीर यादव, डॉ. अनिल आर्य, पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीस यादव, रामपाल धामा, जयकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें