फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जयंत ने मंत्री को लिखा पत्र, चरण सिंह का नाम हटाने पर आपत्ति जताई, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Wed, 27 Jul 2022 12:08 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

चौधरी जयंत सिंह ने मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह का नाम हटाने पर आपत्ति जताई है। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर बने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल मार्केटिंग जयपुर का विलय हैदराबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन मैनेजमेंट में करके चरण सिंह का नाम नहीं देने पर आपत्ति जताई है। चौधरी जयंत सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


जयंत सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक कुशल राजनेता भी रहे हैं। उन्होंने देश के किसान और गरीबों के हक के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य किए। अब दो संस्थानों के विलय में उनका नाम हटाया जा रहा है, जो उनका अपमान है। 

यह भी पढ़ें: कांवड़ियों के हमले में मौत: छुट्टी लेकर आया था सेना का जवान, सिसौली में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कृषि मंत्री से संस्थानों के विलय के दौरान संस्थान में चौधरी चरण सिंह का नाम जोड़ने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग रखी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें