बड़ौत। किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 34वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर हवन किया। सभी ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया।
वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह हमेशा देश के गरीब, किसान, मजदूर को मजबूत बनाने के लिए लड़ाई लड़ते रहे। बाद में सभी कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे और चौधरी साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्र्रम में राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, प्रेस प्रवक्ता अरुण तोमर बोबी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, विश्वास चौधरी, सुरेश, जितेंद्र मलिक, जीतू, जितेंद्र तोमर, निशांत तोमर, संदीप नैन, सचिन राणा, कृष्ण पहलवान, जितेंद्र मास्टर, आचार्य हरवीर सिंह, ओमपाल, तेजपाल प्रधान, मास्टर नितिन तोमर, शेखर तोमर, नरेंद्र दरोगा, राकेश ठिकाना, हरेंद्र मुखिया, सत्यम राणा शामिल रहे। उधर, वरिष्ठ सपा नेता सुरेंद्र पवार के आवास पर चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। सुरेंद्र पवार ने कहा की चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों, गरीबों के हकों की लड़ाई लड़ी। डॉ. राज देव शर्मा राजवीर सिंह, सुशील राठी, बहादुर, संजीव राणा, विक्रम सिंह, मास्टर ओमपाल सिंह, बृजपाल, अशोक तोमर, रामवीर तोमर, निर्दोश गुप्ता, कपिल पंवार, निखिल पंवार शामिल रहे।
उधर, चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजीव आर्य ने कहा कि किसान और मजदूर चौधरी चरण सिंह के ऋणी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सिंह ने व संचालन अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर डा जावेद अली, डॉ ओमपाल धनखड़, ओमपाल पुनिया, राहुल सिंह, सुधीर तोमर शामिल रहे। अंगदपुर जौहड़ी गांव में अखिल भारतीय जाट मंच के कार्यकर्ताओं ने यज्ञ आयोजित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्कर्ष तोमर, ब्रह्मा ओमपाल शास्त्री, इकबाल कवि, सतबीर फौजी, धर्मपाल फौजी, चन्द्रपाल सिंह, डॉ. कृपाल सिंह, इन्द्रपाल सिंह, सहदेव, रामकुमार तोमर, आकर्ष तोमर सूप, लोकेन्द्र तोमर, आशीष जैन, सिद्धार्थ जैन, पिंटू, विपिन, भूरा शामिल रहे।
बिनौली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर जिवाना गालियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में यज्ञ का आयोजन हुआ। प्रो. बलजीत सिंह आर्य, डॉ. कृपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, पूर्व प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, राजू तोमर, रविंद्र हट्टी, गगन धामा, विनोद तोमर, प्रधान उपेंद्र धामा, तेजवीर पंवार, जमीरुद्दीन अब्बासी, हरपाल सिंह आर्य, डॉ. राजीव खोखर, सुशील वत्स, जितेंद्र आर्य, प्रवीण वालिया, चंद्रवीर सिंह शामिल रहे।