दवा से भरे ट्रक लूट के मामले मेें चार्जशीट दाखिल
- बुलंदशहर से गाड़ी लूट कर भाग थे आठ बदमाश
बागपत। पिछले वर्ष नवंबर में बुलंदशहर से करीब एक करोड़ रुपये की दवा से भरे ट्रक के लूट के मामले में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बदमाश ट्रक को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए थे।
एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया ने बताया कि बुलंदशहर में नवंबर 2019 में दवा से भरे ट्रक को बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट लिया था। पुलिस की घेराबंदी के बाद आरोपी ट्रक को बागपत जिले की सीमा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों को बदायूं जिले से दबोच लिया था। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हरियाणा के अलग-अलग जिलों के शाहिद, जुबैर, खलील, समीर, जुनैद, तारिक, साबिर और रफीक के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दिया है।
------------------
सुनील राठी की नहीं हो सकी पेशी
बागपत। मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में नामजद तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी की अदालत में पेशी नहीं हो सकी। पुलिस ने यहां चौकसी के कड़े इंतजात किए थे, लेकिन राठी को पेशी पर नहीं लाया गया। वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए पेशी नहीं हो सकी।