फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने वाहनो की कराई सघन चैकिंग, बगैर मास्क वाले करीब बीस वाहन चालको के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर क्षेत्राधिकारी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान किसी भी वाहन में चुनाव संबंधी सामग्री नहीं मिली। इनमें सवार बीस से अधिक लोग बगैर मास्क के मिले। उनके चालान किए गए।
विज्ञापन

सूबे में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बागपत जनपद में प्रथम चरण में चुनाव होना है। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने शुक्रवार को दिनभर पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनों की सघन चेकिंग के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली से बागपत की ओर जाने वाले और बागपत से दिल्ली जाने वाले वाहनों की तलाशी कराई। किसी भी वाहन में चुनाव संबंधी सामग्री नहीं मिली। बीस से अधिक वाहन चालक बगैर मास्क के जरूर मिले। उनके चालान किए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि जनपद में चुनाव आचार संहिता लागू है। पुलिस प्रशासन चुनाव आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन करा रहा है। इसके तहत चेकिंग अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें