फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपियों का छेड़छाड़ की धाराओं में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में करीब 12 दिन पूर्व युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खेल करते हुए दोनों आरोपियों का पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बीती 19 अप्रैल को युवती को किराए के मकान में बंधक बनाकर दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली और एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। हालांकि पुलिस ने मामले में खेल करते हुए छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं, शनिवार को आरोपी अरशलान पुत्र चांदी खान और साहिल पुत्र शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का कोरोना टेस्ट और मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर ही छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें