फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने जैन मुनियों के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जैन स्थानक मंडी में चातुर्मास के लिए विराजमान गुरु सुदर्शन संघ संचालक जैन समाज के वरिष्ठ नरेश चंद्र महाराज का शुक्रवार को पालिका चेयरमैन ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि नगर में जैन मुनियों का आगमन हो रहा है। इससे नगर में आपके चातुर्मास से जो पवित्र वातावरण बना हुआ है,उसके लिए नगर की जनता आप के प्रति कृतज्ञता का भाव रखती है। गुरु सुदर्शन संघ संचालक मुनि नरेश चंद्र महाराज ने भी कहा कि कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में चेयरमैन अमित राणा प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। इससे मानवता की रक्षा होगी। इस अवसर पर डॉ. अमित राय जैन ने कहा कि नगर पालिका परिषद बड़ौत की ओर से कैनाल रोड की जैन स्थानक वाली पैदल पटरी का नामकरण स्थानकवासी जैन समाज के गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल महाराज के नाम पर किया जाए, ताकि उनकी स्मृतियां बड़ौत नगर में जीवंत रह सकें। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, मूलचंद जैन, नगर पालिका सदस्य गौरव तोमर, नीरज जैन, अनुराग जैन, आशीष जैन, सुशील जैन, पवन जैन, आशू जैन, सुदेश जैन, संजय जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें