फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वॉलीबाल फाइनल में चेयरमैन क्लब गोयला की टीम ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दाहा गांव में राणा वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीम को सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दाहा गांव में शुक्रवार को राणा वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। चेयरमैन क्लब गोयला मुजफ्फरनगर की टीम ने चौधरी प्रकाश एकेडमी दाहा की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्वार्टर फाइनल मैच चौधरी प्रकाश एकेडमी दाहा ए व मोहित बेगमाबाद गढ़ी की टीम के बीच खेला गया। चौधरी प्रकाश एकेडमी दाहा ए ने 25-20 अंक से जीत दर्ज की। अर्जुन मेरठ की टीम ने प्रकाश एकेडमी दाहा बी टीम को 25-19 अंक तो चेयरमैन क्लब गोयला मुजफ्फरनगर की टीम ने सांगवान क्लब रोहटा मेरठ टीम को 25-12 अंक से हराया। चौधरी प्रकाश एकेडमी दाहा सी की टीम ने मुरादाबाद की टीम को 25-17 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंची चेयरमैन क्लब गोयला मुजफ्फरनगर की टीम ने चौधरी प्रकाश एकेडमी दाहा सी की टीम को 25-23 अंक तो दूसरे सेमीफाइनल में चौधरी प्रकाश एकेडमी दाहा ए की टीम ने अर्जुन मेरठ की टीम को 25-21 अंक से हराया। फाइनल मुकाबला चेयरमैन क्लब गोयला मुजफ्फरनगर की टीम ने चौधरी प्रकाश एकेडमी दाहा ए की टीम को 25-23 के अंतर से हराकर जीत लिया। गुल्लू राणा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व धनराशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रेफरी सतेंद्र राणा, प्रिंस व मोहम्मद इदरीश रहे। इस मौके पर कोच बबलू राणा, सरपंच इंद्रपाल, गौरव राणा, निखिल राणा, अर्जुन राणा, राममेहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें