फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से करनी चाहिए केंद्र सरकार को बात : केसी त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल में आम की दावत में शिरकत करने पहुंचे जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि किसानों से वार्ता करने से ही समस्या का समाधान होगा। इसके बाद ही किसान आंदोलन समाप्त हो सकता है। इसलिए केंद्र सरकार को आगे आकर किसानों से वार्ता करनी चाहिए।
विज्ञापन

रटौल कस्बे में पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी के फार्म हाउस पर सोमवार को जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी आम की दावत में शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने आम का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने घट रहे आम बागानों पर चिंता जाहिर की। वहीं, लोगों को बाग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने किसानों के दिल्ली बॉर्डरों पर चल रहे आंदोलन की बाबत कहा कि मंडौला में काफी समय से किसान जमीन के अधिग्रहण के विरोध में धरने पर बैठे हैं। वहीं, गाजीपुर और सिंघू बॉर्डर पर भी तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए। उनसे वार्ता कर समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को वार्ता के लिए फिर बुलाए। मिल बैठकर ही समस्या का समाधान करना होगा। इस मौके पर नौमान अब्बासी, बाबू अब्बासी, जावेद, रियाजुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें