फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बर्बाद करने में तुली है केन्द्र व प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को बर्बाद करने में तुली है केंद्र और प्रदेश सरकार
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर आक्रोश जताया गया। साथ ही संगठन को मजबूत कर किसानों के हक के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने व संचालन रालोद नेता विश्वास चौधरी ने किया। सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि हरियाणा, पंजाब के किसानों पर दिल्ली बॉर्डर के पास पानी की बौछारें छोड़ना, लाठी चार्ज करना अलोकतांत्रिक कार्यवाही है। इससे रालोद बर्दास्त नहीं करेगा। मंडी समिति एक्ट में संशोधन व कांटेक्ट फार्मिंग पूंजीपतियों के हक में है। विश्वास चौधरी ने कहा कि रालोद हमेशा से किसानों के हकों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी संघर्ष जारी रखेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि रालोद कार्यकर्ता भी किसानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेगें। बैठक में पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, पूर्व विधायक गजेंद्र कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक अजय तोमर, संजीव मान, पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक, मोहित मुखिया, अश्वनी तोमर, विश्वास चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, इरफान ळ्मलिक, जमील उद्दीन अब्बासी, मास्टर सुरेश राणा, धीरज, सुरेश, विकास, रामकुमार, सत्य ब्रहम तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों पर अत्याचार बर्दास्त नहीं: सुरेंद्र चौधरी
बड़ौत। पट्टी चौधरान में देशखाप चौधरी सुरेंद्र चौधरी के आवास पर बैठक हुई, जिसमें किसानों को दिल्ली में नहीं घुसने देने व किसानों पर हो रहे अत्याचारों पर आक्रोश जताया गया। चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का किसानों के प्रति रवैया गलत है। जल्द ही क्षेत्र के किसान दिल्ली कूच करेगें और चल रहे आंदोलन मेें किसानों का समर्थन करेगें। इस अवसर पर थांबा चौधरी यशपाल सिंह, जयपाल सिंह, ब्रजपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें