शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने मिलकर सरकार की कार्रवाई की सराहना करते हुए सामूहिक दावत भोज का आयोजन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की ओर से आदेश है कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर इनाम दिया जाएगा और नाम गुप्त रखा जाएगा, लेकिन निरपुड़ा निवासी शिकायतकर्ता ने अपना नाम सार्वजनिक करने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ
बताया गया कि दावत में 500 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया। इस दावत में ग्रामीण चाय-पकौड़े-चटनी और खीर का लुत्फ लेते नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि प्रारंभिक जांच हुई है और आयकर विभाग की विस्तृत जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई इसी तरह लगातार होती रहनी चाहिए। हालांकि दूसरे पक्ष ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।