फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे किसानों को फायरिंग कर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे किसानों को फायरिंग कर दौड़ाया
विज्ञापन

नंगला बहलोलपुर के किसानों ने हरियाणा के किसानों पर लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीमा विवाद में खेत में काम कर रहे बागपत के किसानों पर हरियाणा के किसानों ने फायरिंग कर दी। किसानों ने खेतों से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगला बहलोलपुर के किसानों की यमुना खादर के पास हरियाणा के गांव खुर्रमपुर में जमीन है। सीमा विवाद के चलते कई बार बागपत और हरियाणा के किसानों के बीच संघर्ष हो चुका है। फसल बुआई व कटाई के दौरान किसान आमने-सामने आ जाते हैं। एक-दूसरे की फसल उजाड़ देते हैं या फिर काटकर ले जाते हैं। गांव के पूर्व प्रधान धन्नू ने बताया कि शुक्रवार को नंगला बहलोलपुर के किसान जगदीश, जीतू, देवेंद्र व मनवीर फसल की सिंचाई कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे हरियाणा के गांव खुर्रमपुर के किसान खेतों पर पहुंचे और फायरिंग कर दी। किसानों ने भागकर जान बचाई। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें