फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: केक काटकर मनाया नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएचसी बागपत में सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग और प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों ने बच्चियों की माता के साथ केक काटा। साथ ही बेबी किट वितरित की।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत ने अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं और परिवार के लोगों को बेटियों को शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने बेटी के स्वास्थ्य के लिए उसका टीकाकरण समय पर पूर्ण कराने की जानकारी दी। महिला कल्याण अधिकारी शालू ने बताया कि माह के प्रथम व तृतीय सोमवार को कन्या जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने अभिभावकों को सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह के खिलाफ जागरुक किया। इस मौके पर डॉ़ मोनिका, जिला समन्वयक दीपिका, स्टाफ नर्स गीता रानी, पूजा, बीना पंवार, वार्ड आया रेनू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें