फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान आदिनाथ का तप कल्याणक महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 2
विज्ञापन

बड़ौत। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के सानिध्य, बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में चल रहे छह दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन भगवान आदिनाथ का तप कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन

महोत्सव में नाट्य मंचन से राजा ऋषभदेव के जीवन से जुड़ी चीजे दिखाई गईं। इसके बाद इंद्रगणों ने सौधर्म इंद्र राजकुमार जैन के नेतृत्व में गर्म प्रासुक जल से आदिनाथ भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की। साथ ही तप कल्याणक धूमधाम से मनाया। पंडित श्रेयांस जैन और पंडित हंसमुख जैन के निर्देशन में सभी ने भक्तिभाव से तप कल्याणक की पूजन की। महोत्सव में सौधर्म इन्द्र राजकुमार जैन, कुबेर इंद्र अंकुर जैन, यज्ञनायक अशोक जैन, ईशान इंद्र मनोज जैन, सानत इंद्र विपुल जैन, महेंद्र इंद्र सौरभ जैन और इंद्रगण संगीतकार रामकुमार दोराहा के तप महोत्सव के गीतों पर मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर स्वागत अध्यक्ष धनपाल जैन ने अतिथियों काे प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। वात्सल्य भोज संजय जैन, निखिल जैन और शोध भोजन अतुल कुमार, अनुज कुमार सर्राफ ने किया। पूजन सामग्री अमित जैन द्वारा दी गई। कार्यक्रम में बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन, मुख्य संयोजक अतुल जैन, सुनील जैन, धनेंद्र जैन, आलोक मित्तल, सुभाष जैन,प्रमोद जैन कुमार, मनोज जैन, दिनेश जैन, प्रदीप जैन, रोहित स्नेही, विपुल आदि शामिल रहे। मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि मंगलवार को केवल ज्ञान महोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही रात्रि में प्रसिद्ध जैन गायक रूपेश जैन द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति जैन तीर्थ यात्रा समिति के सौजन्य से प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें