बागपत के दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर की जयंती पर पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : BAGHPAT
घरों में रहकर मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव
बागपत। अतिशय क्षेत्र सरूरपुर कलां में सभी लोगों ने अपने घरों में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया।
नगर में महावीर भगवान जन्मोत्सव पर श्री 1008 अजित नाथ भगवान दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: काल श्री अजीत नाथ भगवान, श्री शांति नाथ भगवान, श्री नेमी नाथ भगवान, श्री महावीर भगवान का शुद्ध जल से मंत्रों उच्चारण के साथ अभिषेक किया। इसके बाद श्री महावीर भगवान श्री देव शास्त्र गुरु, और मुल नायक भगवान श्री अजीत नाथ भगवान की पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम में केवल पूजा करने वाले व्यक्ति को ही मंदिर में प्रवेश दिया। मंदिर में मयंक जैन के निर्देशन में सुनील जैन, मुकुल जैन, नमन जैन, कमल जैन, प्रमोद जैन ने भगवान की पूजा की। उधर, सरूरपुर गांव में महावीर भगवान का जन्म कल्याणक सभी ने अपने घरों में अलग अंदाज में मनाया। लोगों ने सुबह के समय छत पर खड़े होकर थालियां बजाई और रात्रि मेें दीपक जलाकर अपनी छतों से आरती की।