फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरी करती युवती को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरी करती युवती को पकड़ा
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल बस स्टैंड पर दुकान में गल्ले से रुपये निकाल रही एक युवती को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ लिया। दुकानदार ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

किशनपुर बराल स्थित कासिमपुर खेड़ी रोड़ पर सुधीर दूहुण का जनरल स्टोर है। जनरल स्टोर पर उसकी पत्नी बैठती है। वही हाइवे पर सुधीर हार्डवेयर की दुकान करता है। सुधीर ने दोनों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे है। शनिवार शाम को दो महिलाएं जनरल स्टोर पर सामान लेने आई। सुधीर ने बताया कि एक महिला ने उसकी पत्नी को सामान देने में उलझा लिया। जबकि दूसरी ने मौके का फायदा उठाकर गल्ले में रखे रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में चोरी करती युवती को देख लिया। मौके पर जाकर महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। बाद में महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। महिला ने अपनी गलती स्वीकारते हुए क्षमा याचना की। दुकानदार के कहने पर पुलिस ने महिला को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें