सीसीटीवी कैमरा केबल डालने का कार्य शुरू
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को चालू करने के लिए केबल डालने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरे चालू हो जाएंगे।
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे देश का हाईटेक एक्सप्रेसवे है। लेकिन वाहन चालक जमकर नियमों को तोड़ रहे हैं। प्रतिबंधित वाहन भी इस पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। एनएचएआई ने ऐसे वाहनो पर नियंत्रण के लिए एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए है। कैमरों को चालू कराने के लिए बुधवार को एक्सप्रेसवे के किनारे केबल डालने का कार्य शुरू हो गया है। केबल डाल रही कंपनी सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दो माह के अंदर केबल कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद एक्सप्रेसवे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो जाएगा।