फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारिकपुर में बनी सीसी रोड 15 दिन बाद उखड़नी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में बनवाई गई सीसी रोड 15 दिन बाद ही उखड़नी शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया और मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर सीसी रोड निर्माण में धांधली करने की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण सचिन, दीपक, इरशाद, अनिल, देवेंद्र, नरेश, जाहिद, सुनील आदि ने बताया कि विगत पंद्रह दिन पूर्व गांव मुबारिकपुर में मुख्य मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। निर्माण के करीब 15 दिन बाद ही नवनिर्मित सड़क उखड़ने भी शुरू हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत सभा में बगैर प्रस्ताव कराए कराया गया है। निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा निर्माण एजेंसी ने सीसी रोड के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इस कारण निर्माण पूरा होने के 15 दिन बाद ही सड़क उखड़नी शुरू हो गई है। इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर गांव में बनी सीसी सड़क निर्माण में की धांधली की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें