फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सीबीआई ने बैंक शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, खंगाला पूरा रिकॉर्ड, खुल सकते हैं बड़े राज

Tue, 01 Aug 2023 10:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : सीबीआई ने बैंक शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। इसके बाद टीम ने बैंक में पूरा रिकॉर्ड खंगाला और शाखा प्रबंधक के घर जाकर भी छानबीन की। माना जा रहा है कि जल्द ही शाखा प्रबंधक के बड़े राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक को ले जाती सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक सेल की टीम ने बागपत में खेकड़ा की पंजाब नेशनल बैंक शाखा के प्रबंधक को लोन दिलवाने के नाम पर 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। टीम शाखा प्रबंधक को साथ लेकर जगह-जगह छापा मार रही है और उससे पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन


खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला निवासी शुभम धामा ने सीबीआई गाजियाबाद के भ्रष्टाचार निरोधक सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि पाठशाला पुलिस चौकी के पास पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से कृषि भूमि पर पांच लाख रुपये का लोन लेना था। जिसके लिए प्रबंधक ललित यादव उससे 25 हजार रुपये मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्वामी यतीन्द्रानंद के तीखे बोल, कहा-धार्मिक यात्राओं पर पत्थर बरसाने वालों को गोली से दिया जाए जवाब

विज्ञापन

इस शिकायत पर सोमवार को टीम खेकड़ा पहुंची और शुभम को रुपये लेकर प्रबंधक के पास भेजा। जहां रुपये देते ही टीम ने छापा मारा और प्रबंधक को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। वहां पुलिस ने काफी रिकॉर्ड खंगाला और शाखा प्रबंधक को हसनपुर मसूरी गांव में उसके घर भी लेकर पहुंची। वहां छानबीन करने के साथ ही परिवार के सदस्यों के घरों में जाकर छानबीन की गई।

इसके बाद टीम वापस बैंक शाखा में पहुंच गई और वहां देर रात तक छानबीन की।

यह भी पढ़ें: Seema Haidar News: तो क्या हिंदी फिल्म में नजर आएंगी सीमा हैदर, मुंबई के इस प्रोडक्शन हाउस से मिला ऑफर
विज्ञापन

सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक सेल की टीम ने खेकड़ा की बैंक शाखा में छापा मारकर प्रबंधक को रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा है। इस बारे में पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें