फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ की डकैती में शामिल बदमाश की बहन को दबोचा

विज्ञापन
बागपत :::::::: महाराष्ट्र में हुई डकैती में शामिल बागपत के बदमाश की बहन को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में पांच माह पूर्व हुई डकैती के मामले में एसटीएफ मेरठ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

इस डकैती में शामिल बदमाश अपने हिस्से का रुपया बावली गांव निवासी बहन के यहां रख गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। महाराष्ट्र के जनपद गोंदिया में पांच माह पूर्व हुई चार करोड़ की डकैती में शामिल बागपत के गाधी गांव के बदमाश अनुज की गांव बावली निवासी बहन ममता को बृहस्पतिवार को एसटीएफ मेरठ ने गिरफ्तार कर लिया। महिला से 50 हजार रुपये भी बरामद किए गए है। एसटीएफ के मुताबिक महिला का भाई डकैती में शामिल था, जो लूटी गई रकम में से अपने हिस्से का रुपया यहां रख गया था। पूछताछ के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि महाराष्ट्र के जनपद गोंदिया में पांच माह पूर्व हुई चार करोड़ की डकैती हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि इस डकैती में शामिल बदमाश अनुज पुत्र रविंद्र निवासी गांधी ने डकैती में अपने हिस्से का रुपया अपनी बहन ममता पत्नी वीरेंद्र निवासी बावली के यहां पर रखा है। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई शिवदत्त के साथ एसटीएफ की टीम बावली गांव पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। ममता से पुलिस ने 50 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उससे नहीं पता था कि यह रुपया डकैती का है। दो दिन पहले ही अनुज बावली गांव आया था और यहां से रुपये उठाकर ले गया। फिलहाल पुलिस ने ममता से पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें