फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे के बल पर पशु व्यापारी लूटे 

Sun, 19 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
थाने पहुंचे पीड़ित पशु व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के छपरौली कस्बे से हरियाणा के हथवाला गांव के लिए जा रहे दो पशु व्यापारियों से तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर नगदी और मोबाइल लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित व्यापारियों ने थाने पर सूचना दी तो पुलिस ने बदमाशों पकड़ने के लिए कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह कस्बा छपरौली के पशु व्यापारी नईम और उम्मीद अपनी बाइक से हरियाणा के हथवाला पशु खरीदने के लिए जा रहे थे। यमुना के पास बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे 26 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। दिनदहाडे़ हुई लूट से कस्बे के साथ साथ क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस में भी घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घंटों कांबिंग की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। एसओ छपरौली विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यापारियों की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और बदमाशों को पकड़ने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है।

बदमाशों ने चालक  को धक्का देकर कैंटर लूटा 
बागपत। अलीगढ़ निवासी भगवान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार देर रात कैंटर में लोनी से माल लेकर हिमाचल प्रदेश जा रहा था। शहर के नशा मुक्ति केंद्र के पास उसके कैंटर का डीजल खत्म हो गया। कैंटर को वहीं छोड़कर वह तेल लेने के लिए बागपत आया। यहां के पेट्रोल पंप बंद मिलने पर वह हरियाणा से तेल लाया। उसने कैंटर में तेल डालने के बाद जैसे ही गाड़ी का केबिन खोला तो उसमें तीन-चार युवक बैठे मिले।
विज्ञापन


आरोपी गाड़ी का शीशा तोड़कर भीतर घुसे थे। आरोपियों ने उससे कैंटर की चाबी मांगी। माना करने पर उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उससे चाबी लेकर बदमाश स्टार्ट करके ले जाने लगे। उसने विरोध करते हुए केबिन में बैठने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मारपीट कर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी कैंटर लूटकर ले गए।

उसने राष्ट्रवंदना चौक पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जनपद में चेकिंग अभियान चलाया। बड़ौत में औद्योगिक चौकी पर चेकिंग के दौरान बदमाश कैंटर छोड़कर फरार हो गए।  सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि दो-तीन लोग शीशा तोड़कर कैंटर ले गए थे। चेकिंग कर कैंटर को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें