- सभी सरकारी भवन, स्कूल, पंचायत घरों में सोख्ता गड्ढा बनवाने के अधीनस्थों को दिए निर्देश
- खंड विकास अधिकारी कराएंगे तालाबों का विकास
बागपत। कैच द रेन अभियान के तहत डीएम राजकमल यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम ने वर्षा जल के संरक्षण पर जोर दिया। सभी विभागों को मानसून आगमन से पहले वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से सभी कंपोजिट विद्यालयों में सोख्ता गड्ढों का निर्माण कराएं। यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। सभी विभाग वर्षा जल के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम चलाएं। उन्होंने कहा जल कि एक-एक बूंद अमूल्य है, हमें जल बचाना है। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी रवि दत्त, एक्सईएन जल निगम रविंद्र सिंह, एसडीएम बड़ौत, खेकड़ा, कृषि उप निदेशक प्रशांत कुमार, तहसीलदार प्रसून कश्यप, डीपीआरओ अमरेंद्र, प्रधानाचार्य अंतरिक्ष कुमार व सभी बीडीओ मौजूद रहे।