फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्त्रिस्केट प्रतियोगिता का आयोजन किया। उद्घाटन प्रधानाचार्या मेघना दहिया व विंग कोर्डिनेटर अमित शर्मा ने किया।
विज्ञापन

कैस्ट्रल सदन ने ईगल सदन को पांच विकेट से और फाल्कन सदन ने हॉक सदन को 30 रनों से मैच हराया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कैस्ट्रल सदन ने फाल्कन सदन को हराकर प्रतियोगिता जीती। स्कूल के अध्यक्ष अजय चौधरी व प्रबंधक अक्षय चौधरी, विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य अविका चौधरी मौजूद रही। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, लंबीकूद, ऊंचीकूद व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इससे पूर्व बीके शर्मा, आदेश शर्मा, डॉ. प्रवीण शुक्ला ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सरस्वती शिशु मंदिर बागपत में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता व कुर्सी संगीत, रस्सा खींच, पोसम्पा खेलों का आयोजन किया। स्कूल के अध्यक्ष राजकुमार चौहान, व्यवस्थापक राकेश कुमार आर्य, राजकुमार शर्मा, राजेश खुराना, राकेश मोहन, कमल कुमार मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर बावली में राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार राठी, अंकुर तोमर, सुनीता, अरविंद, बिजेंद्र, जगत सिंह मौजूद रहे। उधर, अमीनगर सराय के आचार्य जयसागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज में 14 वर्ष आयु वर्ग की क्त्रिस्केट, लूडो, कैरम, हॉकी व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। प्रभारी प्रधानाचार्या अनिता जैन, हेमपुष्पा व राखी शर्मा व कालेज का स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें