फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी नहीं देने पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति ने काउंसिलिंग के बाद किशोरी को राजकीय महिला शरणालय मेरठ भेजा
विज्ञापन

समिति की ओर से युवक के खिलाफ बाल श्रम का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव के युवक पर झारखंड की किशोरी ने मजदूरी के रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को बाल कल्याण समिति ने काउंसिलिंग के बाद किशोरी को राजकीय महिला शरणालय मेरठ भेज दिया है। समिति ने पुलिस को किशोरी के परिजनों का सत्यापन कर उनके सुपुर्द करने के निर्देश दिए है। समिति की ओर से युवक के खिलाफ बाल श्रम का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व झारखंड की किशोरी ने युवक अरुण कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को आईओ प्रदीप कुमार किशोरी को काउसिंलिंग के लिए लाए थे। काउंसिलिंग में किशोरी ने बताया कि वह एक साल से आरोपी के घर पर कार्य कर रही थी। बार-बार मांगने के बावजूद भी वह उसके रुपये नहीं दे रहा था। रुपये न देने पर उसने अरुण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। समिति ने किशोरी की काउंसिलिंग के बाद उसे अस्थाई रूप से राजकीय महिला शरणालय भेज दिया है। पुलिस ने किशोरी के परिजनों का सत्यापन कर उनके सुपुर्द करने के निर्देश दिए है। राजीव यादव ने बताया कि अब आरोपी के खिलाफ बाल श्रम का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें