-बदरखा गांव के बुजुर्ग ने सल्फास खाकर दी थी जान, पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। बदरखा गांव के बुजुर्ग की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नौरोजपुर गुर्जर, हरियाणा के दतौली गांव के युवकों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बदरखा गांव के रहने वाले नितेश ने बताया कि उसके पिता ज्ञानी ने हरियाणा के दतौली गांव के अरविंद के साथ मिलकर नौराजपुर गुर्जर गांव के अरविंद की शादी बिहार की युवती से करा दी थी, जिसका परिवार हरियाणा के करनाल में रहता है। शादी के दौरान अरविंद पक्ष से दतौली गांव के बिचौलिए अरविंद ने डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। शादी के एक महीने बाद विवाहिता अपने मायके चली गई, जो वापस नहीं आई। इसके बाद नौरोजपुर के अरविंद पक्ष ने उसके पिता पर डेढ़ लाख रुपये वापस दिलाने का दबाव बनाया तो उसने सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग को आत्महत्या के लिए उकसाने पर नौरोजपुर और दतौली गांव के युवकों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।