-प्रबंध समिति ने कार्रवाई कर जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया
बिनौली। बिजवाड़ा के बीपी इंटर कॉलेज की प्रबंधक निर्भय सिंह ने कहा कि सहायक अध्यापक राजगुरु तोमर द्वारा उन पर लगाया गया आरोप निराधार है।
उन्होंने किसी का कोई वेतन नहीं रुकवाया, सहायक अध्यापक ने एक ऑडियो वायरल कर उन पर झूठे आरोप लगाए और उन्हें बिना सूचना दिए शिक्षकों के साथ कॉलेज परिसर में धरना देकर विद्यालय की छवि को धूमिल करने का कार्य किया है। प्रबंध समिति ने बैठक कर सहायक अध्यापक राजगुरु तोमर का निलंबित कर जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत को सूचना दे दी है।