फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौला के संघर्ष में 16 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
अमीनगर सराय के डौला गांव में तैनात पीएसी के जवान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव में दो वर्गों के बीच हुए संघर्ष में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ बलवे की धाराओं में मामला दर्ज किया है। 100 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। संघर्ष के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति है। पीएसी तैनात है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व डौला गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो वर्ग के युवकों में हुए विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार रात शाम दीपू व मोहित अपनी बहन के यहां कोथली देकर अपने गांव लौटे थे। आरोप है कि नानू मोड़ पर दूसरे वर्ग के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर पथराव कर दिया था। इस पर दोनों ओर के लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियार लेकर एक दूसरे से भिड़ गए थे। संषर्घ में दोनों ओर से दो महिला सहित छह लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक वर्ग के हसरत ने राहुल, सचिन, मोनी, मेनपाल, डिब्बू उर्फ राजेश, मोहित, दीपू उर्फ दिग्विजय, आकाश व सुबोध के खिलाफ और दूसरे पक्ष की ओर से दीपू उर्फ दिग्विजय ने गुलबहार, परवेज, सोनू, आमिर, इश्तखार, अनस, मुज्जमिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एसओ शिव प्रकाश ने बताया कि दोनों ओर से 16 युवकों के खिलाफ बलवे की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। राहुल पुत्र अमर सिंह, सुबोध पुत्र जयसिंह व आकाश पुत्र नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही 100 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें