बताया गया कि बुधवार को दोबारा पंचायत बुलाई गई, जिसमें युवक अपने पिता, भाई और चचेरे भाई के साथ पहुंचा। आरोप है कि पंचायत के दौरान चारों के सिर जबरन मुंडवा दिए गए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया।
पुलिस ने ग्राम प्रधान पति समेत पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में रजत, नवाब, शोएब, सलमान और हारून शामिल हैं। पुलिस ने नवाब और शोएब को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि मामले में कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है।