- दोनों पक्षों के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। शबगा गांव में गली में गेट का निर्माण कराने को लेकर लक्ष्मी और निर्मला पक्ष के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इसमें निर्मला की तहरीर पर मारपीट और पथराव करने के आरोप में पुलिस ने धर्मवीर, वरूण, लक्ष्मी, सीमा, आकांक्षा, वर्णिका, भावना, प्रीती, भारती, राजकुमारी, विरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शबगा गांव की निर्मला ने बताया कि वह अपने मकान के गेट का निर्माण कर रही थी, तभी पड़ोसी पड़ोसी धर्मवीर, वरुण, लक्ष्मी, सीमा, आकांक्षा, वर्णिका, भावना, प्रीती, भारती, राजकुमारी, विरेंद्र ने उसके घर पर आकर ईंटों से पथराव किया और उसकी बेटी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। वहां गए पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई।
शबगा गांव में हुए झगड़े के बाद निर्मला ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर, दूसरे पक्ष की महिलाओं ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।