फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। ग्राम हरचंदपुर की प्रधान सोहनवीरी ने पुलिस जानकारी दी थी कि पिछले दिनों आई आंधी में कब्रिस्तान में खड़े दो पेड़ टूट गए थे। सात जून को पेड़ की लकड़ी एक स्थान पर एकत्र कराई जा रही थी। इसी दौरान पूर्व प्रधान सितारा बेगम के पति अय्यूब व अन्य लोगों ने हरे पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला ली। पुलिस ने लकड़ी एकत्रित करने का कार्य रुकवा दिया था।
आरोप है कि पुलिस के लौटने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रधान पक्ष से हाथापाई की। बेटे के साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अय्यूब व उसके बेटे दाऊद और आदिल, भाई सलीम के अतिरिक्त ताजू, जीशान, सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जैनुल हत्याकांड के आरोपी पर इनाम
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीतली में बीती 20 मार्च को हुए जैनुल आबेद्दीन हत्याकांड में फरार आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के मीतली गांव में 20 मार्च को दिल्ली के भजनपुरा निवासी जैनुल आबेद्दीन का शव अमित ठाकुर के बंद मकान से बरामद किया था। जैनुल आबेद्दीन के पिता का आरोप था कि अमित ठाकुर उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गया था। वह कई दिन घर नहीं लौटा। जिस पर उन्होंने तलाश शुरू की तो मीतली में अमित के घर पर उसका शव मिला था। इस मामले में अमित ठाकुर व सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें फरार आरोपी अमित ठाकुर के न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि फरार आरोपी अमित ठाकुर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

विधायक ने सुनीं समस्याएं
बागपत। विधायक योगेश धामा ने शनिवार को काठा, चमरावल, सुन्हैड़ा, ढिकौली, हरचंदपुर आदि गांव में ग्रामीणों के बीच बैठकर उनका हाल जाना। उनकी समस्याएं सुनकर जल्द ही निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें