मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ ईनामी बदमाश रीतिक उर्फ गोविंद । स्रोत:पुलिस
- जिवाना टोल प्लाजा के पास देर रात हुई मुठभेड़, एक आरोपी को पहले भेजा जा चुका है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। अंबाला के चालक अमित चोपड़ा से कार, मोबाइल और सात हजार रुपये की नकदी लूट की घटना में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी ऋतिक उर्फ गोविंद निवासी हिलवाड़ी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया गया। उसके पास से मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।
अंबाला निवासी अमित चोपड़ा ने बताया कि पांच सितंबर की सुबह अंबाला में पेट्रोल पंप के समीप चार युवकों ने शामली के लिए उसकी कार बुक की। इसके बाद शामली के पास पहुंचते ही चारों युवकों ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और मोबाइल फोन, सात हजार रुपये की नकदी छीनकर अपने पास रख ली। बाद में मारपीट कर बराबर वाली सीट पर बैठा दिया।
इसके बाद दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे से जिवानी कंडेरा मार्ग पर कार लूटकर ले गए। घटना के बाद थाने पहुंचे चालक अमित कुमार ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने सतेंद्र निवासी नंगला पारसी निवासी सतेंद्र को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर कार बरामद की। सीओ विजय कुमार ने बताया कि घटना में वांछित ऋतिक उर्फ गोविंद निवासी हिलवाड़ी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार देर रात बरवाला गेट के पास ऋतिक के साथ पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया।