संवाद न्यूज एजेंसी
रमााल। गोपालपुर खड़ाना गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह गांव के ही दोस्त मोहन और सोनी के साथ बाइक से बड़ौत जा रहा था। जैसे ही इब्राहिमपुर माजरा गांव के पास पहुंचे तो कार सवारों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
बताया कि कार सवार युवकों ने उनसे बुढ़ाना जाने का रास्ता पूछा, तभी वे रास्ता बताने लगे तो कार सवारों ने उसके साथी का मोबाइल लूट लिया और धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने पीछा कर कार सवारों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हाथ नहीं आये। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। तहरीर मिलने पर पुलिस ने कार सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लूटपाट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।