फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की 35 पेटी शराब सहित कार पकड़ी

विज्ञापन
खेकड़ा कोतवाली मे खडी पुलिस द्वारा पकडी गई शराब से लदी कार। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
हरियाणा की 35 पेटी शराब सहित कार पकड़ी
विज्ञापन

खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास से हरियाणा मार्का की 35 पेटी लदी अंग्रेजी शराब सहित कार को पकड़ा है। चालक और तस्कर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि रविवार रात कोतवाली पुलिस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सफेद कार से अवैध शराब गाजियाबाद ले जाई जा रही है। इसके बाद जैसे ही एक सफेद क्वालिस कार स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास पहुंची पुलिस ने उसे रुकवा लिया। कार के रुकते ही चालक और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए। इसके बाद पुलिस कार को कोतवाली लेकर आई। तलाशी ली गई तो कार से हरियाणा की अवैध अंग्रेजी शराब की 35 पेटियां बरामद की गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये है। अज्ञात तस्कर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें