फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से घर जा रहे किसान को कैंटर ने कुचला, मौत

Wed, 28 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में राजपुर खामपुर गांव में सोमवार की देर शाम साइकिल से घर जा रहे एक किसान को सब्जी से लदे आयशर कैंटर ने कुचल दिया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। दुर्घटना के बाद कैंटर पलट गया और चालक भाग निकला। 
विज्ञापन

मृतक रतन सिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र मुनीराम राजपुर खामपुर गांव का रहने वाला है। वह सोमवार की देर शाम खेड़ा इस्लामपुर गांव से साइकिल पर अपने गांव आ रहा था। तभी लुहारी की ओर से आयशर कैंटर यूपी 14 एटी 7465 ने उसे टक्कर मार दी। बाद में वह सड़क के किनारे खाई में पलट गया। इस हादसे के बाद चालक भाग निकला। इस दुर्घटना में रतन सिंह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे बड़ौत एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।  किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में गांव के ही कपिल ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक रतन सिंह खेती करता है और वह पत्रकार गौरव तोमर के ससुर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें