बड़ौत। कांग्रेस के आवाहन पर लोगों ने बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में बुधवार रात्रि नौ बजे से मोमबत्ती और मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस हाईकमान ने देश व्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान कर जनता से मोदी सरकार के विकास विरोधी निर्णय और बढ़ते बेरोजगार का विरोध में मशाल और मोमबत्ती जलाने की बात कही थी। जिसपर सभी लोगों ने बुधवार रात्रि नौ मशाल और मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रकट किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में जहां गुराना मार्ग आवास पर थाली बजाकर और मशाल जलाकर मोदी सरकार की विकास विरोधी नीति का विरोध किया। वहीं नगर के कई स्थानों पर प्रदर्शन किए गये। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार विकास विरोधी है। बेरोजगारी बढ़ रही है। चारो तरफ देश में मंदी और बेरोजगारी को लेकर हाहाकार मचा है। इस अवसर पर सत्यपाल पथौलिया, राजीव सैन, रोहित शर्मा, शकील अहमद एडवोकेट, अख्तर चौधरी, शाहनवाज चौधरी, नितीश चौधरी आदि मौजूद थे। उधर गुराना गांव में सपा नेता रणधीर प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के ग्रामीणों ने मसाल में मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राजीव, हरेंद्र, बिन्नू, फेरू, कल्लू, अमित, संजय कश्यप, जमील, यासीन, अब्बास मोनू, कोरी बाबू, कोरी जय वीर, बिजेंद्र, बालक राम कश्यप शामिल रहे।