बागपत। 14 दिसंबर 2020 को किसान आंदोलन का समर्थन करने पर सपा के 14 नेताओं पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर डॉ. सीमा यादव को अवैध रूप से हिरासत में लेकर यातनाएं दी थी। इसके विरोध में 14 दिसंबर को समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सपा कार्यालय पर एकत्र होंगे और कार्यालय से राष्ट्र वंदना चौक तक कैंडल मार्च निकालकर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से फर्जी मुकदमों को वापस लेने व डॉ. सीमा यादव प्रकरण में तत्कालीन एसपी एएसपी, सीओ व महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपेंगे। यह जानकारी समाजवादी पार्टी की महिला विंग जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने दी। संवाद
बच्चों को जर्सी वितरित की
चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर गांव की अहिंसा सेवा ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद बच्चों को जर्सी वितरित की। मुख्य अतिथि समाज सेवी साधुराम मित्तल, ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन, एडवोकेट मयंक जैन ने 28 बच्चों को जर्सी वितरित की। इस मौके पर विकास रावत ,अभिषेक जैन, रिंकी जैन, विकी प्रजापत, देवेंद्र शर्मा ,डॉ. कंवरपाल ,अमित कश्यप दीपक जैन व मयंक जैन मौजूद रहे। संवाद