फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में अनुपस्थित रहे सचिवों से जवाब तलब

विज्ञापन
बड़ौत ब्लॉक में सचिवों की बैठक लेते बीडीओ - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बैठक में अनुपस्थित रहे सचिवों से जवाब तलब
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ ने सचिवों की बैठक ली। इस दौरान कई सचिव बैठक से अनुपस्थित रहे। उनसे अनुपस्थित रहने के लिए जवाब मांगा जाएगा। बैठक में बिजरौल, खडख़डी, जौनमाना, किशनपुर बिराल, जौहड़ी, वाजिदपुर, गुराना, लौहड्डा, बड़का, लुहारी, मलकपुर आदि सहित कई गांवों के सचिवों ने भाग लिया।
बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों मेें गड़बड़ी और लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। गांवों में चल रहे विकास कार्यों और संपन्न कार्यों की रिपोर्ट तैयार रखें। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि दो अक्तूबर को प्रत्येक गांव मेें ग्राम सभा की बैठक सुनिश्चित करें। बैठक के उपरांत फोटो और वीडियो साइट पर अपलोड कर डीपीआरओ को भेजी जाएगी। उन्होंने सचिवों को निर्देशित किया कि वे गांव जाए और समूह की संख्या की स्थिति देखें। जो निष्क्रिय समूह हैं, उन्हें सक्रिय करें। इस दौरान बीडीओ ने बैठक में कई सचिवों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और उनसे जवाब मांगा। बैठक में विकुल, सचिन, रोहित, संजय, राहुल, सैंकी, दीपा, दीपक, लोकेन्द्र राठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकरण वितरित होंगे
बड़ौत। एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय पर गत सप्ताह दिव्यांगों के लिए कैंप लगाया गया था। इसमें 126 लोगों को चिह्नित किया गया था। शुक्रवार को इन दिव्यांगों को बागपत में शिविर लगाकर उपकरण वितरित किया जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें