संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री ओमवीर तोमर ने बताया कि 11 सितंबर को शामली में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस सम्मेलन होगा, जिसमें बागपत से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सम्मेलन मेें मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक सुखपाल सिंह खैरा व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुनील शास्त्री होंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। बताया कि सम्मेलन में किसान, मजदूर, व्यापारी व युवाओं के हकों की मांग उठाई जाएगी।