फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरा तैयार, अब तक नहीं फंसा तेंदुआ

Fri, 23 Jun 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
विज्ञापन
खेत में तेंदुए के लिए लगाया गया पिंजरा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ढिकौली और खट्टा प्रह्लादपुर गांव के जंगल में तेंदुए की दहशत बरकरार है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने दोनों गांव के जंगल में मेरठ से मंगाकर पिंजरा लगा दिया है, लेकिन अभी तक तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। 
विज्ञापन


दो दिन पहले दोनों गांव के जंगल में किसान हरिओम ने तेंदुआ देखा था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की और पंजे के निशान भी लिए थे। बृहस्पतिवार को पिलाना क्षेत्र के सेक्शन अधिकारी रोहन चौधरी ने बताया  ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाया है, लेकिन अभी तक तेंदुआ इसके आसपास नहीं आया है।

विभाग की टीम और ग्रामीण जंगल में डेरा डाले हैं। फारेस्ट गार्ड देश पाल सिंह और मोजुद्दीन भी पहुंचे। सौरभ गौतम, दीपक, हरिओम, अरुण, मनीष, मनोज, भूरा, प्रदीप, राहुल, कल्लू मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें