फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 फरवरी तक 1.28 लाख किसानों को मिलेंगे क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बजट में एलान के बाद अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में शामिल किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना का एक साल पूरा होने से पहले यानि 23 फरवरी तक जिले के एक लाख 28 हजार किसानों को क्रेडिट कार्ड दिए जाने का लक्ष्य हैं।
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने की घोषणा की थी। नाबार्ड ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम शकुंतला गौतम ने जिले के पात्र किसानों को योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि बैंकर्स 23 फरवरी तक हार हाल में किसानों को केसीसी उपलब्ध कराएं। प्रत्येक बैंक के पास सूची उपलब्ध हैं। इनमें जिन किसानों के पास पहले से ही किसान क्रेडिट कार्ड है, उन्हें अलग कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 1.28 लाख किसानों का डाटा लॉक है। बैंक अधिकारी इन किसानों को केसीसी उपलब्ध कराएंगे।
अब तक मिली सम्मान निधि
प्रथम किश्त 85802
द्वितीय किश्त 75062
तृतीय किश्त 68777
चतुर्थ किश्त 33990
किसान से बात करें और सुविधा दें बैंकर्स : डीएम
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कलक्ट्रेट में बैंकर्स और नाबार्ड के अधिकारियों के साथ मीटिंग में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के सभी लाभार्थियों को सुविधा प्रदान की जाएं। जिन लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड बना हुआ है, वह अपनी लिमिट बढ़ाने के लिए और निष्क्रिय किसान क्रेडिट कार्ड खाता धारक उसे सक्रिय कराएं। पशुपालन एवं मत्स्य पालन कर रहे हैं किसान भी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन संबंधित बैंक में कर सकते हैं। तालाब पट्टा धारक भी मत्स्य पालन के लिए लोन ले सकते हैं। इसमें तालाबों का विकास भी किया जा सकता है। अभियान के संबंध में व्यापक प्रचार किया जाएं। लीड बैंक मैनेजर प्रदीप थरोट, जिला विकास प्रबंधक शोमीर पूरी, जिला अग्रणी प्रबंधक बृजभूषण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक पन्ने का फार्म है जरूरी
बागपत। एलडीएम ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंकों में दिए गए एक पन्ने का फॉर्म अपनी खसरा खतौनी के साथ जमा करके सस्ती दर पर कृषि ऋण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें