संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। पुसार गांव में मंगलवार को रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर के आवास पर रालोद खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह की विचार धारा से प्रत्येक वर्ग मजबूत होगा।
पूर्व प्रधानमंत्री की नीतियों को अपनाकर आगे बढ़ने से ही देश का किसान, मजदूर, युवा वर्ग उन्नति की ओर बढ़ सकेगा। सरकार किसान और मजदूर ही नहीं, बल्कि युवाओं की उम्मीदों पर भी खरी नहीं उतर रही है। महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है। युवा वर्ग बेरोजगारी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि संदेश रथ यात्रा के माध्यम से चौधरी चरण सिंह की नीतियों को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, राष्ट्रीय महासचिव संजीव आर्य, देवेंद्र सिंह, विशेष तोमर, मयंक तरार, ओमवीर सिंह, मिंटू आदमपुर, गगन धामा, राजू तोमर, कृष्णपाल, महक सिंह, अनुज तोमर मौजूद रहे।