बड़ौत। केंद्र सरकार के जीएसटी की दरों में कटौती की घोषणा से व्यापारियों में खुशी है। उनका कहना है कि यह निर्णय उनके व्यापार के लिए बड़ी राहत देने वाला है। इससे केवल उनको ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
निशांत जैन ने कहा जीएसटी में राहत मिलने से व्यापार में इजाफा होगा। व्यापार बढ़ने से न सिर्फ लाभ बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उत्पाद सस्ते होंगे और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत मजबूत स्थिति में पहुंचेगा।