बड़ौत। नगर के एक व्यापारी का ड्राइवर दिल्ली से सामान लाने के बहाने ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गया। शनिवार को व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
नगर के रहने वाले व्यापारी विशाल जैन शनिवार को कुछ व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिकअप चालक को ढाई लाख रुपये देकर दिल्ली से सामान लेने भेजा था, लेकिन चालक मंडौल में एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह दिखाई दे रहा है। पीड़ित व्यापारी ने पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।