फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में व्यापारी, पलायन की तैयारी

Wed, 23 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
व्यापारी बंटी उर्फ विष्णु मित्तल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। लोहा व्यापारी विष्णु मित्तल उर्फ बंटी पर हमला कर 90 हजार रुपये लूट के केस का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित इतनी दहशत में है कि वे अपनी दुकान भी नहीं खोल पा रहे हैं। उनकी दुकान पर पिछले 15 दिन से ताला लटका हुआ है। ऐसी स्थिति में व्यापारी अग्रवाल मंडी टटीरी से भी पलायन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी विष्णु मित्तल, शहर के मेरठ रोड पर स्थित अपनी दुकान पर 24  अक्टूबर को बैठे हुए थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया था और दुकान से करीब 90 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। बदमाश और विष्णु मित्तल के बीच काफी हाथापाई हुई थी। पूरी घटना दुकान में लगे कैमरे में कैद है। कोतवाली पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई है। घटना से व्यापारी विष्णु मित्तल बुरी तरह से दहशत में है।
  वे अपने मकान से बाहर निकलने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इस कारण उनकी दुकान पर पिछले 15 दिन से ताला लटका हुआ है। उनका कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। व्यापारी विष्णु मित्तल ने बताया कि उनको अपनी जान का खतरा बना हुआ है। इसी कारण वे अपनी दुकान पर नहीं जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक केस का खुलासा नहीं किया।  कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है। जल्द ही 
विज्ञापन

  दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांग चुके बदमाश 
बागपत। विष्णु मित्तल से रंगदारी भी मांगी जा चुकी है। छह मार्च को गौतमबुद्धनगर की कासना जेल में बंद सचिन नंदा के नाम से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें