फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कारोबारी को जमीन के फर्जी कागज दिखाकर 50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-रुपये वापस मांगने पर धमकी मिली तो पीड़ित कपड़ा कारोबारी ने एसपी से शिकायत की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली के कपड़ा कारोबारी को जमीन के फर्जी कागज दिखाकर 50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये वापस मांगने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली गांधीनगर के शांति मोहल्ला निवासी विनोद सिंघल ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह कपड़ा कारोबारी है। उन्होंने गोशाला के लिए जमीन खरीदने के लिए बागपत के लोगों से मुलाकात की, तभी शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने दिल्ली रोड पर साढ़े तीन बीघा जमीन दिखाई। इसके फर्जी कागज भी उसे दिखाये गए, जिसके लिए उससे 50 लाख रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि उन्हें जमीन के फर्जी कागज दिखाकर पचास लाख रुपये ठगे हैं। इसके बाद उन्होंने पचास लाख रुपये वापस मांगे तो रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर 50 लाख रुपये वापस दिलाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। उधर, एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच सौंप दी है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें