फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें गईं आनंद विहार, कई रूटों पर यात्री परेशान

विज्ञापन
बड़ौत में बावली चुंगी स्थित बस स्टैंड़ पर बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बसें गईं आनंद विहार, कई रूटों पर यात्री परेशान
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों के लिए भेजी गई हैं बड़ौत डिपो की 24 बसें
चुनाव ड्यूटी में लगाई गईं 33 बसें भी अभी नहीं लौटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सहित अन्य राज्यों में काम करने वाले प्रवासी श्रमिक अपने घर लौटने लगे हैं। उन्हें घर ले जाने के लिए बड़ौत डिपो की 24 बसों को आनंद विहार भेजा गया है। इससे जनपद मेें बसों की संख्या घटने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। आलम ये है कि बस स्टैंड पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बड़ौत डिपो में 77 निगम की और 44 बसें अनुबंधित हैं। कुछ दिन पूर्व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लगभग 33 बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए लगा दिया गया था, जो अभी तक नहीं लौटी हैं। उधर देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली समेत अन्य राज्यों में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों ने अपने घरों की ओर कूच करना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि सरकार के निर्देश पर हाल ही में बड़ौत डिपो की 24 बसों को आनंद विहार दिल्ली भेजा गया है, ताकि प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचने में दिक्कतें न हों।
विज्ञापन

ये बोले यात्री
ढ़िकाना गांव निवासी मनोज आर्य का कहना है कि पिछले कई रोज से सहारनपुर सहित दिल्ली की ओर जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बस बहुत कम संख्या में मिल रही हैं।
रंछाड़ गांव निवासी रविन्द्र हट्टी का कहना है कि कई बार विभिन्न कामों के लिए मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना सहित अन्य जगहों पर जाना पड़ता है, लेकिन बसों के अभाव में समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन

ये बोले बस संचालन प्रभारी
बड़ौत डिपो के बस संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि 24 बसों को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-सहारनपुर-दिल्ली रूट से हटाकर आनंद विहार भेजा है। कुछ बसें चुनाव ड्यूटी में थीं, जो अभी तक वापस नहीं आईं। इसकी कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें