फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शामली मार्ग पर बढ़ाए गए बसाें के फेरे, मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बसों की कमी से लोगों को आवागमन में हो रही थी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। डिपो को आउटसोर्स से दो परिचालक मिलने के बाद रविवार को बड़ौत से शामली मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को आवागमन में फायदा मिलेगा।
डिपो में परिचालकों व चालकों की कमी के चलते कुछ रूटों पर बसों की कमी से यात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विनोद, अजय, प्रवीण, मनोज, अक्षय समेत अन्य ने बताया कि शामली मार्ग पर बसों की कमी की शिकायत परिवहन अधिकारियों से की गई थी। यात्रियों की समस्या को देखते हुए अधिकारियों ने डिपो को आउटसोर्स से दो परिचालक मिलते ही मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। फेरे बढ़ाने से मार्ग से जुड़े बड़ौत, मलकपुर, जोनामना, ढिकाना, लोयन, बावली, किशनपुर, बराल, रमाला, सूप, जिवाना समेत 25 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
-यात्रियों की समस्या को देखते हुए बड़ौत-शामली रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को सफर करने में सुविधा मिलेगी। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें