फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुरासन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी होती है मजबूत : प्रमोद आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-एक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में रविवार को योग कक्षा हुई। योग शिक्षक राकेश आर्य व डॉ. प्रदीप ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।
योग शिक्षक प्रमोद आर्य ने बताया की धनुरासन करने से शरीर लचीला एवं मजबूत हो जाता है। रक्त संचार में सुधार होता है। पीठ और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। वहीं रीढ़ की हड्डियों में लचीलापन आता है। फेफड़ों को मजबूत करता है और पाचन क्रिया में सुधार करने में सहायक आसन माना जाता है। आर्य समाज के प्रधान सतीश जिंदल ने जीवन में योग अपनाने की अपील की। योग कक्षा में प्रधान सतीश आर्य, रामफल आर्य, संदीप आर्य, प्रमोद आर्य, शकुंतला आर्य, मनीष सिंघल, सतपाल मानव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें