फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों के पुतले फूंके

Mon, 30 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के नेहरू रोड पर प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ पुतला जलाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत । निजी स्कूलों के खिलाफ जनांदोलन की घोषणा को रविवार को पंचायत का समर्थन मिल गया। नगर में निजी स्कूलों का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन


बावली गांव में निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ पुनीत मलिक की अध्यक्षता अौर हरीश दांगी के संचालन मेें पंचायत हुई। इसमें बावली, मलकपुर, महावतपुर आदि गांवों से  लोग पहुंचे। इसमें पुनीत मलिक ने कहा नेता उच्च न्यायालय की इस इच्छा की कोई परवाह नहीं कर रहे कि सभी नेताओं और वरिष्ठ अफसरों के बच्चे सरकारी स्कूलों मेें पढे़ंगे। इस में अमित राणा, पुष्पेंद्र राणा, कपिल चौहान, सौरभ, प्रवीण, जागेश, अनुज, अभिषेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


नगर में नेहरू रोड पर युवाओं ने अंकुर के नेतृत्व में निजी स्कूल संचालकों का पुतला फूंका।  कहा निजी स्कूलों का उत्पीड़न  बर्दाश्त नहीं होगा। इसमें हैप्पी शर्मा, अंकुर, विनीत, हर्ष, आदित्य, सोनू, प्रियांश, सोनू, अनुज, आकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें