फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थी मिनी: सूटकेस में मिली थी जली हुई लाश, करीबी महिला समेत कई से पूछताछ, जल्द खुलेगा कत्ल का राज

Sat, 04 Nov 2023 11:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : युवती की हत्या में करीबी महिला और उसके प्रेमी के शामिल होने का शक है। इसको लेकर पुलिस ने महिला समेत कई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही हत्या का राज खुलेगा।
विज्ञापन
बागपत में सूटकेस में जलती मिली थी युवती की लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के सिसाना गांव के जंगल में श्मशान घाट के पास हत्या करने के बाद सूटकेस में जलाई गई युवती की पहचान नोएडा के सदरपुर गांव के पूर्व प्रधान की पोती के रूप में हुई। हत्या में करीबी महिला और उसके प्रेमी के शामिल होने का शक है। इसको लेकर पुलिस ने महिला समेत कई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, अवैध संबंधों को लेकर भी युवती की हत्या करने का मामला सामने आ रहा है।

विज्ञापन


सिसाना गांव के श्मशान घाट के समीप बृहस्पतिवार सुबह सूटकेस में एक युवती का शव जलता हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस ने शव लाने में प्रयुक्त हुई गाड़ी को सोनीपत जिले के एक गांव से बरामद कर लिया। इसके बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त नोएडा के सदरपुर सेक्टर 45 की रहने वाली मनीषा उर्फ मिनी (20) पुत्री हर्षवर्धन के रूप में की, जो एक कंपनी में नौकरी करती थी। बताया कि मृतका के दादा चरण सिंह सदरपुर गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं।

पुलिस ने शक के आधार पर मृतका की करीबी महिला समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों की मानें तो मनीषा उर्फ मिनी की करीबी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। इसके बाद सिसाना गांव के जंगल में श्मशान घाट के पास सूटकेस में शव लाकर जला दिया। मनीषा उर्फ मिनी की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

महिला बदल रही बयान, कई पर शक
नोएडा के सदरपुर गांव की मनीषा उर्फ मिनी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जो बार-बार अपने बयान बदल रही है। हत्या में शामिल महिला के प्रेमी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

परिजन बोले, मनीषा उर्फ मिनी के नाम करोड़ों की प्रोपर्टी
मृतका मनीषा उर्फ मिनी की शिनाख्त करने कोतवाली पहुंचे तहेरे भाई संदीप ने पुलिस को घटना से जुड़ी कई जानकारी दी। संदीप ने बताया कि मनीषा उर्फ मिनी के नाम करोड़ों रुपये की प्रोपर्टी है, जिसके पिता की वर्ष 2011 में मौत हो गई थी, उसके भाई मनीष की शादी सोनीपत जिले के एक गांव की युवती से हुई थी।

युवक के साथ जाने की दर्ज कराई गुमशुदगी
पुलिस सूत्रों की मानें तो एक नवंबर की रात में मनीषा उर्फ मिनी के लापता होने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य लोगों से भी छिपाई गई। इसको लेकर सदरपुर में हंगामा भी हुआ। इसके बाद मृतका के परिजनों ने नोएडा के सेक्टर 39 थाने में मनीषा उर्फ मिनी के किसी युवक के साथ जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें
विज्ञापन

सिसाना गांव में मिले युवती के शव की शिनाख्त कर ली गई है। हत्या के मामले में एक महिला समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अभी मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

यह भी पढ़ें: 
सपा का बड़ा दांव: ...जब गदगद हुए अखिलेश, लोकसभा में काम आएगा ये वादा, खूब हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें हैं खास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें